Vindhyesh Pandey  
115 Followers · 8 Following

They told "Lyf shuld be big instead of being long"..
WhatsApp- 9205297327
Joined 7 January 2018


They told "Lyf shuld be big instead of being long"..
WhatsApp- 9205297327
Joined 7 January 2018
29 SEP 2022 AT 22:40

मत बताना इनको के गला गड़ता है, रोना रोकने पर,
नयी नस्लों को बिखरने तक मज़ा लेने दिया जाये।

-


25 SEP 2022 AT 10:21

इश्क मुश्किल में है मेरा, ये कौन समझेगा।
वो समझेगा, नहीं समझा तो खुद समझेगा।।

-


2 MAR 2022 AT 19:55

मगर कभी बदलाव हुआ तो क्या मैं ऐसा सोचूँगा,
कि अब मेरी बहती गंगा है, मुझको पानी कौन करे।
मैं ठहरा पण्डित और ग्यानी, कौन मुझे अब मौन करे।।

-


18 JAN 2022 AT 19:21

मेरे मैखाने में उनका कुछ हिसाब बाकी था।
सो हम भी उनके घर में चाय पी आए।।

-


11 AUG 2021 AT 22:35

कब तक का सफर है, ये रोज तय होता है।
और अगले दिन ये खेल फिर शुरू होता है।।

-


25 MAY 2021 AT 18:57

उसने समझाया था कि बहकाया गया है मुझको,
मेरे औहदे से नीचे गिराया गया है मुझको।

तुम ऐसे तो नहीं हो जैसा बताया गया है,
ऐसा कहकर मुझसे छुपाया गया है मुझको।

मेरी नींद के तय वक्त पर घर बुलाया है उसने,
ऐसे मुश्किल हालात में डाला गया है मुझको।

-


23 JAN 2021 AT 22:46

इश्क करते हो और मरते हो,
वो भी हमसे करते हो,

अजी क्या बात करते हो!!

-


19 DEC 2020 AT 18:59

#Soch
सब कुछ देखकर, सब कुछ देखा नहीं जाता,
कि एक पर्दा आंखों पर होना भी चाहिए।

क्या हुआ जो हो गया मैं थोड़ा सा खराब,
थोड़ा बहुत खराब तो होना भी चाहिए।।

-


17 NOV 2020 AT 11:05

जो हम चाहते हैं,
अगर हर बार मिलता रहे,

तो जो हर बार मिल रहा है,
वो हम चाह नहीं पाएंगे।

-


3 OCT 2020 AT 14:30

Paid Content

-


Fetching Vindhyesh Pandey Quotes