POONAM RANI   (पूनम)
133 Followers · 62 Following

read more
Joined 26 August 2019


read more
Joined 26 August 2019
25 AUG 2023 AT 11:04

कोई जो रिश्ता निभा जाए
किसी मिलावट के बग़ैर

कोई जो ख़ैरियत पूछे
किसी तिजारत के बग़ैर

समेट के रख लेना
महफ़ूज़ तू उसे

जो मिलने आए तुझसे
किसी शिकायत के बग़ैर!!

-


22 JUL 2023 AT 19:58

हर दिलों में मचाती तबाही हैं
कहीं खुशियों की गुज़ारिश है
तो कहीं दुखों की साजिश है
ये मंज़र बड़ा सुहावन हैं
रिमझिम बूंदों का सावन है
कोई किसी के इंतज़ार में तरसे
कोई बारिश में मिलने को तरसे
इन गमों की तेज़ हवाओं में
आंसुओं ने की बाहर निकलने गुज़ारिश है
भावनाएं भी रोकने से भी ना रूके
ये मुश्किलों की बारिश हैं।।

-


18 JUN 2023 AT 16:53

हमारे पिता

पिता हम बच्चों का एक बड़ा आसमान है
जो कभी अपनी जरूरतों का ख्याल नहीं करते
हमारे सामने अपने किसी हालात को बयां नहीं करते
इसलिए हमारे पिता हमारी मजबूती की ढाल है ।।

मेरी साहस , मेरी इज़्जत मेरा सम्मान हैं मेरे पिता
मेरी ताक़त और मेरी सबसे बड़ी पहचान है मेरे पिता।।

मेरे पिता वो पूंजी है जिनके पास अनुभवों की अथाह कुंजी है
जिनका जीवन एक संघर्ष की कहानी है
जिसमें वो मुश्किलों से लड़ते हुए
तकलीफों को सहते हुए हमारी खुशियों का ख्याल करते हैं।।
अपनी जरूरतें छोड़ हमारी जरूरतों का भली भांति ख्याल रखते हैं।।

-


14 APR 2023 AT 18:09

कोई यूं ही बेवफ़ा नहीं होता
कुछ तो मजबूरियां रहीं होंगी।।

-


1 APR 2023 AT 18:14

कब तक कटेगी ये ज़िंदगी
ये नुमाइशों की बंदगी
कब तलक यूं चलते रहें
मंज़िल पाने की आस में
हम खुद को घिसते रहे।।

-


24 MAR 2023 AT 9:16

उसमे भी सुकुन के पल नहीं हैं
रातें नींद के इंतज़ार में कट जाती हैं
दिन चीजों को समेटने में निकल जाता हैं।।

-


17 MAR 2023 AT 19:06

तुम्हारी यादों में, तुम्हें सोच कर
अब भी वो लम्हें का कारवां
गुजरता है पुरानी गालियों से
तब मेरे वस में कुछ नहीं होता
बस दिल रो देता है तुम्हें सोच कर ।।

-


15 MAR 2023 AT 10:16

That is you don't get disappointed with your performance only things to do Hard work with regular practice you will get success at once 😊

-


15 MAR 2023 AT 10:11

खुशियां ढूंढने की भागदौड़ में
ना जाने कितने हिसाब है
दिन ढलते के साथ ही
शाम की बात ही कुछ खास है।

चांद एक खूबसूरत अध्याय है
और टिमटिमाते तारे उसके खुबसूरत पन्ने
इन पन्नों में कितनी सारी हसीन ख़्वाब है
और लफ्जों में छुपी कितनी राज़ है
तन्हाई की सरगोशियां ही अलग है
अगर लिखने बैठू तो रात एक क़िताब नही
रात एक उपन्यास है।।

-


24 JAN 2023 AT 23:06

Give too much importance to leisure things

-


Fetching POONAM RANI Quotes