कान्हा जी   (कान्हा जी)
21 Followers · 54 Following

read more
Joined 11 June 2021


read more
Joined 11 June 2021

Sometimes I feel I'm stranger to this world of human. I'm not fit for this world's norms. I'm not supposed to be here.

The colors fade, the music dulls,
In echoes of hearts, my voice mulls.
Not meant to fit, not meant to stay,
I wander aimlessly, day by day.

Dreams elude, ambitions wane,
In solitude, I bear the pain.
A puzzle piece in the wrong design,
A soul adrift, seeking a sign.

-



जिंदगी के लिए सबसे जरूरी है स्वच्छ हवा और पानी।
पर देश के नागरिकों को इसकी परवाह नहीं।
इसलिए यह किसी पार्टी के मेनिफेस्टो में भी नहीं। लोगों को चाहिए क्या आरक्षण, फ्री सेवा, सनसनी, जात-पात, फेवरेट पार्टी का प्रवक्ता बनना, मोबाइल पर बुद्धजीवी बनना, नेताओं को कोसना
देश में इतने सारे आंदोलन हुए कुछ बेमतलब के भी पर कभी
स्वच्छ पर्यावरण के लिए आंदोलन नहीं हुआ।

-



जब अपना हिसाब-किताब सही न हो
तब दूसरा झूठा नजर आता है।

-



हम तो इस काबिल भी नहीं कि
किसी और को दोष दे सकें।

-



जिंदगी और प्रकृति अनिश्चिताओं और विविधताओं से भरी है। कब क्या हो? कब कोई अनजाना अपना बन जाए, फालतू घूमने वाला बड़ा आदमी बन जाए, दिनभर साथ रहने वाला बहुत दूर चला जाए, बार-बार फेल होने वाला सफल इंसान बन जाए। कभी आप बहुत खुश होते हो कभी उदास, कभी आशान्वित तो कभी निराशा से घिरे। कहीं खेतों की हरियाली, नदियों का नीलापन, सूरज की लालिमा, रात का कालापन।

जिंदगी होली के रंगो की तरह है। हर रंग का अपना महत्व है। किसी खास रंग की चिंता न करें क्योंकि इसका नियंत्रण आपके हाथ नहीं है। वर्तमान में जो रंग मिला है उससे खेलें। कल कोई और रंग मिलेगा परसों कोई और। एक बात और दोस्ती में फारमेल्टी न दिखाएं भड़ास निकालें और थथेर कर पोतें। इसीके साथ आपको रंगभरी होली की भर-भरकर शुभकामनाएं।

-



जब कोई दल बड़ा होने लगता है
तब लोकतंत्र छोटा होने लगता है

-



क्या आपने ध्यान दिया...?

किसी को विश करने के लिए यहां तक कीसेल्फी कैप्शन के लिए भी आपको गूगल का सहारा लेना पड़ रहा है। अब आपसे दो लाइन अपने मन से नहीं लिखी जा रही। आपकी क्रिएटीविटी खोती जा रही है और चैटजीपीटी स्मार्ट होता जा रहा है।

इसकी बिमारी पैरेंट्स बचपन से लगाते जा रहे हैं।
बेस्ट के चक्कर में बेटर को खत्म करते जा रहे हैं।
बच्चों को मिला वर्क चाहे आर्ट-क्राफ्ट,
ड्रांइग, राइटिंग जो हो उन्हें खुद से करने दें।
उनकी हेल्प करें उन्हें अपंग न बनाएं।

-



समानता का अधिकार
एक काल्पनिक दुनिया का विचार

क्योंकि प्रकृति खुद समानता में नहीं विविधता में यकीन करती है। हर जगह की मिट्टी, बारिश, मौसम, लोग सब अलग होते हैं। एक मां से एक समय पर पैदा हुए जुड़वा बच्चों की शारीरिक और मानसिक संरचना अलग होती है।

-



बिना तपे मिट्टी, बर्तन नहीं बनता
बिना तपे तो सोना, आभूषण नहीं बनता
तो आप बिना तपे कैसे सफल बन सकते हैं?

-



Reservation is nothing but
legalised discrimination

-


Fetching कान्हा जी Quotes