cyber tiger   (Banjar Dil Banjara Man)
12 Followers · 25 Following

Just a nomad searching for meaning of life
Joined 19 February 2020


Just a nomad searching for meaning of life
Joined 19 February 2020
24 JAN 2022 AT 23:05

शिकवा नहीं कोई हमें तुमसे
पहले बेवफ़ा नहीं जो मिले हो हमें
अभी अभी तो वो मौकापरस्त
किस्मत मुह मोड़ के गई है

-


24 JAN 2022 AT 20:36

जितनी ग़लतफ़हमियां पाल लो
हकीकत यही है मेरे दिल
तु सिर्फ उसके लिए एक पड़ाव था
सहूलियत खत्म किस्सा खत्म



-


24 JAN 2022 AT 20:25

जब हालातों की तेज बाढ़ आई
पहले उम्मीदों के वो बाँध टूटे
जिनकी नींव मजबूत करते
हमारी जिंदगी बसर गई थी

-


22 JAN 2022 AT 0:17

ग़र बाद में एक दूजे के लिए
सिर्फ एक याद ही बन जाएंगे
कम से कम आज लम्हों को
थोड़ा सा हसीन ही बना दो
हम भी आखिरी साँस से पहले
दबे होंठ मंद मंद मुस्कुरा लेंगे
एहसान ही सही आपका हम पे
अपना समझ सीने से लगा लो

-


7 DEC 2021 AT 7:03

जब एक लंबे अर्से के बाद
उन्होंने मुस्करा के हाल पूछा
हम समझ गए कोई काम है
या फिर से दिल टूट गया है

-


4 DEC 2021 AT 13:59

जाओ तुम्हें आज आजाद किया
अपनी मोहब्बत की गिरफ्त से
मैं भी देखूँ कहा चैन पाओगे
सिर्फ अपने हुस्न की चमक से

-


3 DEC 2021 AT 22:22

वो अपने हुस्न के महल के झरोखे से
बेवफा से नज़रे लड़ाने में थे इतने मशगूल
कब सच्ची आशिकी ने मोहल्ला छोड़ दिया
उन्हें कानो कान खबर तक ना हुई

-


24 NOV 2021 AT 10:04

शर्तें इतनी थी उनकी इश्क को लेकर
हम खुद ही बशर्ते उनसे पराये हो गए

-


14 NOV 2021 AT 3:57

कभी किसी से इतना दिल ना लगे
वो बेवफ़ा हो पर फिर भी खुदा लगे

-


27 OCT 2021 AT 16:54

मालूम है मोहब्बत से पेट नहीं भरता
फिर साथ छूटे तो कोई गिला नहीं
बेवफाई कर मुफ्त की रोटियां सेकना
ये तो तुम्हारी लत है जरूरत नहीं

-


Fetching cyber tiger Quotes