Aniruddh Maurya   (अनिरुद्ध 'असंज्ञेय')
62 Followers · 75 Following

read more
Joined 1 April 2021


read more
Joined 1 April 2021
16 MAY 2023 AT 20:31

बातों से नहीं भरता पेट
बातों से नहीं भरते ज़ख्म
बातों से कुछ भी नहीं होता।

बातों से बस बनती हैं
और भी बातें
और कुछ भी नहीं होता।

समय के साथ भर जाते हैं ज़ख्म
बस ये एक बात कह देने से
धोखा होता है
और कुछ भी नहीं होता।

मलहम लगाना होता है
प्यार और देखभाल
ही होता है उपाय
घाव को भरने का तरीका
और कुछ भी नहीं होता।

-


24 DEC 2022 AT 20:23

Mai depression ka patient
Tum meri psychiatrist प्रिये...

-


8 SEP 2022 AT 23:23

हम घूम फिर कर
फिर से वहीं पर
आ खड़े हुए हैं
हकीकत सपना और
सपने हकीकत हो गए हैं।

-


25 AUG 2022 AT 6:54

सब कुछ था
हमारे रिश्ते की इमारत में

दीवारें संगमरमर
खूब तराशा हुआ गुंबद

बेहद सुंदर
जबरदस्त कद

बस एक सच्चाई की नींव नहीं थी।

-


12 JUL 2022 AT 16:33

तामील-ए-तालीम का कुछ तो असर होगा
जाहिल में ओ आलिम में कुछ तो फरक होगा।

-


24 JUN 2022 AT 1:04

Your bond with me
broke me free
From my little cage
Into the clear sky
Into
The deep blue sea

-


12 JUN 2022 AT 9:44

एक छोर पर मैं खड़ा
दूसरे पर प्रियतम
मध्य में समस्त ब्रह्माण्ड
क्या असंभव है मिलन?

मैं इस पार वो उस पार
बीच में उलझनें अपार
अनंत है दूरी फिर भी
लगते हैं हम कितने पास!

-


12 JUN 2022 AT 9:21

नहीं
कदाचित कतई नहीं
चाहिए कोई
मध्यस्थ

मेरे और उसके बीच

मुझे उस तक
उसे मुझ तक

पहुंचने के लिए
इसकी उसकी तुम्हारी
किसी की जरूरत नहीं

तुम्हारा या किसी का
किसी भी साधन का
हमारे बीच आ जाना
बस बाधा है
न कि सहायता।

मिल जाएंगे हम
यदि प्रेम का पुल होगा
बस वही काफी होगा
और अनिवार्य भी।

यह निजी बात है
सामूहिक उपक्रम नहीं
एकांतिक है कोई भीड़ नहीं।

-


6 JUN 2022 AT 8:00

जो खुद से गिर सकता है
वो खुद से उठ भी सकता है।

जो दूसरों के उठाने से उठता है
वो दूसरों के गिराने से गिर भी जाएगा।

-


6 JUN 2022 AT 7:51

नहीं करता मैं कोई नशा
इसलिए करता हूं बस एक से वफा।

-


Fetching Aniruddh Maurya Quotes