25 MAR 2017 AT 22:38

गंगा, यमुना और गाय हमारे भगवान,
इनको मिला है दर्जा मानव के समान,
भगवान को भी बना दिया गया इंसान
देवता कमजोर, मानव हुआ बलवान।

लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि,

जब इंसान ही है अपने हालातों से परेशान,
तो कौन बचाएगा अब भगवान का मान,
खुद आएंगे अपनी रक्षा के लिए या
अब भगवान की रक्षा करेंगे इंसान।

- असद अकबराबादी