QUOTES ON #लड़कालड़की

#लड़कालड़की quotes

Trending | Latest
25 AUG 2021 AT 13:58

पहेली सा होता है,
चाहता बस उसे,
कहना नहीं पर कुछ।





सुलझी हुई भी उलझी होती है,
चाहत का समन्दर सम्हाले,
कहना है, पर सब न कहने वाली बातें कहती।

जब ये हम बनते बड़े बेमिसाल होते हैं।

-


15 OCT 2021 AT 10:57

प्यार सच्चा है
उसके दिल में सिर्फ तुम हो
उसे तुमपे बहुत भरोसा है
ये साबित तभी होगा
जब वो तुम्हारे सामने बिना कपड़ों के होगी।
और हां उसके बिना कपड़ों वाली फोटो
अपने सभी दोस्तों को भी दिखा देना तभी उन्हें
भरोसा होगा की उसका भाई ईमानदार लड़की
के साथ है।
वहीं लड़की जिसके शरीर के हर अंग को उन्होंने
बहुत बारीकी से देखा है॥

-


28 SEP 2020 AT 0:57

वो जो कहते हैं कि तुम लड़की हो,
थोड़ा कम बोला करो!!
मुझे जरा एक बात बता दो कि...
संविधान ने तुम्हें बोलने का अधिकार ज्यादा दिया है क्या??
-Bharti Gupta ✍️

-


30 MAR 2017 AT 8:00

तो जैसा कि अमूमन हर क़िस्से में होता है एक था लड़का और एक थी लड़की। आजकल शहरो की बात चल रही है तो दोनों के शहरों का तार्रूफ करा देते हैं। तो लड़का था बनारस से, पर वो बनारसी बाबू टाइप नहीं था, बल्कि सीधा-साधा थोड़ा सा शर्मीला था, और लड़की थी लखनऊ शहर से। पर लड़की भी कोई लखनवी नज़ाकतों वाली नहीं थी, उसे आराम से टॉम बाय की श्रेणी में रखा जा सकता था। दोनों ने पहली बार एक दूसरे को देखा बैंगलुरु के कबन पार्क में। दोनों ही नौकरी के सिलसिले में बैंगलुरु में रह रहे थे। लड़की हर सुबह जॉगिंग करने कबन पार्क जाती और लड़के को सुबह का वक़्त क़ुदरत के साथ बिताना पसंद था। तो शुरू के चन्द महीने बस आँखो से हल्की मुस्कुराहट के आदान प्रदान में निकल गये। फिर धीरे-धीरे हेलो-हाय शुरू हुआ। और फिर हिंदी भाषा के चलते बातचीत भी शुरू हो गयी। उसके बाद जैसा कि अक्सर होता है दोनों में पक्की दोस्ती हो गयी। फिर opposite attracts की तर्ज़ पर सचमुच दोनों के बीच प्यार हो गया। (Caption में आगे पढ़ें) -सारिका सक्सेना

-



बस अच्छा लगता है
A poem on feeling of the persion have long distance relationship

-


27 APR 2017 AT 14:38

लड़की ने कहा इतराकर
मत कहो मुझे चाँद,
चाँद तो झूठा होता है,
चाँद की बात का भी
कोई भरोसा है;
हर रोज़ तो उसका
रूप बदलता है;
और लड़का बोला,
सारे यक़ीन को
अपनी साँसों में भरके,
पगली!
चाँद भी कहीं झूठा होता है,
बस उसका सच
उसके आकार के साथ ही
हर रोज़ बदलता है।

-


31 JUL 2020 AT 17:16

कलयुग की एक अलग ही माया है
हर किसी को इसमें ही फंसाया है
गर लड़की हंसी लड़के की बात पर
तो समझ लो प्यार का इजहार है और
गर लड़का हंसा लड़की की बात पर
तो समझ लो ब्लॉक होने वाला है

-


28 MAR 2017 AT 10:08

वो दोनों बहुत ख़ुश थे। घर में एक और ख़ुशी जो आने वाली थी। पर कुछ दिनों से लड़की अनमनी सी थी। उसे कुछ अच्छा नहीं लगता था, लड़का उसके अनमने पन से परेशान न हो इसलिए वो मुस्कान ओढ़े रहती। लड़का उसकी धड़कनों तक को समझता था तो उसके मन को कैसे न समझता। उसने लड़की को ख़ुश करने की कई जुगत बिठायी पर लड़की को कुछ न भाया। फिर उसे कुछ याद आया और उसने अपने मोबाइल पर Amazon की app खोल कर कुछ ऑर्डर किया। अगले दिन कुरीयर आने पर लड़के ने पैकेट किचन में ले जाकर खोला। उस पैकेट में थी एक आइस शेविंग मेकिंग मशीन। फ्रिज से बर्फ़ निकाल कर उसने एक ताज़ा बर्फ़ का गोला बनाया और उस पर काला खट्टा, और रूह आफ़जा शरबत डाला। एक ट्रे में उसे सजाकर जब वो लड़की के पास ले गया तो लड़की ख़ुशी के मारे उछल पड़ी। लड़की ने जी भर के बर्फ़ का गोला खाया। लड़के को वो दिन याद आ गया जब एक दोपहर को बर्फ़ का गोला खाती लड़की को वो अपना दिल हार बैठा था। लड़की ने नज़र भर के लड़के को देखा और एक संतोष की साँस भर कर सोंचा, जो मेरी क्रेविंग को मुझ से ज़्यादा समझ सकता है, उसे चुनना मेरी ज़िंदगी का सबसे सही फ़ैसला था।
-सारिका

-


20 MAR 2017 AT 19:13

ख़ूबसूरत झूठ

वो दोनो पिछले एक साल से एक ही दफ़्तर में काम करते थे। हल्की सी चाहत के इशारे दोनो तरफ़ से थे। आज पहली बार दोनो साथ खाने पर गये थे। खाने के बाद लड़के ने लड़की से पूछा, "कौन सी आइसक्रीम मंगाऊँ?"
लड़की ने झूठ बोला, "नहीं, आज मेरा गला ख़राब है। आइसक्रीम फिर कभी।"
लड़की ने लड़के को अपने पर्स में रुपये गिनते हुए पहले ही देख लिया था।
एक ख़ूबसूरत झूठ से शुरू हुआ उनका ये रिश्ता बहुत लम्बा चलने वाला था।

-सारिका

-


25 AUG 2021 AT 13:41


चाहता है दोस्ती




चाहती है हिफ़ाज़त

-