QUOTES ON #बावरा

#बावरा quotes

Trending | Latest
1 FEB AT 18:13

अखियन को मूंद मूंद देखे हैं
स्वपन में सतायें ये मन बावरा
पिघल जाये मुस्कान पंखुडी की
होठों पे मंडराये मगन घन सांवरा

राधा खोये सुधबुध खडी द्वार पे
अंधियारें में चुपके निहारै कन्हैया
ऐसी चली मधुरिम चंदनी पवन,
लहराके धानी चुनर,कहे हाय दय्याँ

पुनम कहें आ रे चंदा को निहारे
अब ना छुप जाना तू बदरियाँ में
नीली साँवली होये गोरी सहज
कैसे तू बरबस समायें अधरियाँ में

...पौर्णिमा

-


24 JAN 2018 AT 7:26

ऐसा मन बावरा
ढूँढे तुझे हर पहर
कभी था जो शांत गाँव सा
आज बन बैठा आवारा शहर
ऐसा मन बावरा
पल में बुझ सा जाता है
पल में आबाद
कभी समंदर में गोते लगाता
कभी बिन पँख ही उड़ जाता है
ऐसा मन बावरा




-


28 JAN 2017 AT 11:37

Full poem is in caption 🙏
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

-


27 DEC 2022 AT 15:44


ज़ख्म हो गहरें..चाहें ..
दर्द़ हो बेमिसाल़ ..
फ़साना बनने से पहले
चेहरे पे रख मुस्कान ..
बस मुस्कुराते रहिए
यही है ज़िंदगी
बस ख़ुद से अनजान बने रहिए
मुस्कुराते रहिए
और
चलते रहिए...🙋🏽‍♀️

-


18 APR 2021 AT 12:37

चलो एक
अश्लील सी
मुलाक़ात करते हैं
तुम कर देना
अपने मन को
बेलिबास
हम उस पर
आँसुओं का
सैलाब रखते हैं.

-


8 FEB 2018 AT 6:43

ये बसंती बयार
छेड़ जाती है
सोई हुई रागिनी को
किताबों के गुलाब
फिर से महकने लगते हैं
मनमयूर नाच उठता है
आँखों का काजल
तुम्हें पुकारता है
पैरों की छमछम
मिलन के गीत बन जाती है
और बावरा मन
बुझी सी प्रीत में
प्राण भर जाता है . ...

-


28 AUG 2019 AT 13:28

मदहोशी छा जाती है,
तुमसे मिलने की चाहत में ख़ुद ही खो जाता हूँ,
तुम्हारी धुन में ही रंग जाता हूँ,
तुम्हें पाने की चाहत में,
बावरा हो जाता हूँ,
तुम्हारी धुन में रहता हूँ
मैं भी तेरे जैसा हूँ,
तू भी मेरी जैसी है...!

-


31 JAN 2017 AT 3:04

- साकेत गर्ग

-


10 AUG 2017 AT 18:35

अजीब बावरा है मन -

शिकायतें भी खुद से करता है,
और सवाल भी खुद हीं करता है..
शुकून भी तलाशता है खुद में ही,
और बवाल भी खुद हीं करता है..!!

-


22 JUN 2020 AT 22:07

मन कागज़ की नाव है,
कभी इधर फीरे कभी उधर फीरे।
ना जाने कब कैसे किधर चले,
चंचलता इसकी अपरंपार है।
हरदिन नये ये स्वांग रचे,
रोके से किस के कब ये रुका है।

-