QUOTES ON #त्रिवेणी

#त्रिवेणी quotes

Trending | Latest
15 MAY 2017 AT 23:23

कुछ चाँदनी में नहाई रातें मिलें कहीं तो,
ज़रा मेरी आँखों का पता देते जाना उन्हें,

कई रोज़ बीत गए कागज़ पर तारे उकेरे हुए।

-


19 JUL 2018 AT 16:12

है अपना देह बंदर और ये दिल क़लंदर,,
मत्थे दूसरे मढ़ूँ न थकूंँ मैं इल्ज़ाम समंदर ।।

फ़र्क ए ख़ुदाई न निभाता बन जाता पैग़म्बर!!

-


12 JUL 2018 AT 18:55

तारीफ : ek triveni

उनकी तारीफ में दो शब्द लिखने को कहा था मेरे मालिक ने
मैं नहीं लिख सका, दो शब्द कम पड़ गए उनकी तारीफ के लिए

दो शब्द में तो उनकी तारीफ होती है जो वाकई में अच्छे होते हैं।

-


20 JUN 2017 AT 0:22

बिछड़ कर तेरी याद में हम आंसू बहा लेते है,
पर तेरे अश्क़ भी मेरे नसीब में नही!

दीवार पे टंगी तस्वीरे जवाब नही देती।

-


15 MAY 2020 AT 18:40

जपा है जब से अल्लाह-राम
शेष विशेष नहीं कुछ द्वेष
शेष विशेष नहीं अब काम।

हज़रत - मरियम - सीताराम
परहित करना इक संदेश
निर्धन कुटिया मक्का-धाम।

ईश्वर - अल्लाह इक का नाम
मंदिर - मस्जिद कहाँ कलेश
सब उसकी है धरा तमाम।

नानक, ईसा, राधा - श्याम
कब था इनको क्रोधावेश
गंगा करूणामय अविराम।

-


1 DEC 2018 AT 22:45

हदों में बंधना कहाँ थी फ़ितरत मेरी
गर्मी-ए-एहसास से सराबोर नज़र तेरी

तू आफ़ताब तो मैं बे-लगाम दरिया हो गया

-


22 JUL 2017 AT 13:02

अल्फ़ाज़ों की जरूरत नही पड़ती अहसास बताने को,
छुपाने की जरूरत नही पड़ती हमेशा आँसुओं को!

एक फ़ौजी खत की सलवटों से अपनी यादें पाता है!

-


21 JUL 2020 AT 15:06

-गुलज़ार

-


5 AUG 2017 AT 16:40

चारों तरफ सिसकियों का पलटवार है
हर दरवाज़े पर अँधेरा टिककर खड़ा है

पानी बिका है आज मोहल्ले में तवायफ़ की तरह..

-


23 JUN 2017 AT 14:17



ग़र गुमनामी में आरामी है,
यह दुनिया सारी बेईमानी है,

माँ, तेरी कोख़ में पहचान बुलंद थी मेरी।




-