QUOTES ON #WORDSOFWISDOM

#wordsofwisdom quotes

Trending | Latest
17 JUL 2020 AT 12:17

शून्य!!

(पूर्ण कविता अनुशीर्षक में पढ़ें।)


-


14 AUG 2020 AT 20:40

अगर तू तलवार होता
काट डालता शीश तू शत्रु का
पर तुझको ना किंचित भी दुख होता।

जख्म देता कितने भी गहरे
और शत्रु जब दुख से रोता,
तनिक भी ना तुझे बुरा लगता नाही तू कभी लज्जित होता।

पर याद रख तू कोई तलवार नही
जख्म देकर खुश ही रहना,इतना भी आसान नही।

माना तेरा जीवन है रणभूमि
पर समय कि है अब पुकार यही
पुनःविचार कर तू फिर से
क्षमादान कर दे तू फिर से
है मानवता कि एक मांग यही।
है मानवता का एक सार यही।।

-


8 AUG 2020 AT 19:18

एक चिता थी सामने,जला जो वो मेरा आक्रोश था।
क्षत्रियता निभा कर आज,फिर से मैं खामोश था।।

-


12 AUG 2020 AT 23:58

समझना मुश्किल है लेकिन बहुत आसान सी नीति हूँ
हाँ मैं राजनीति हूँ।

चंद लोगो कि वजह से ,हर वक़्त जहर पीती हूँ
हाँ मैं राजनीति हूँ।

जो समय के साथ बदलता रहे वही तो रीति हूँ
हाँ मैं राजनीति हूँ।

सब के विचारों से सीख कर जीती हूँ
हाँ मैं राजनीति हूँ।

आज सोच कर देखो तुम्हारी भी आपबीती हूँ
हाँ मैं राजनीति हूँ।।

-


2 APR 2020 AT 1:18

डालों से जब-जब पत्ते झड़ जाते हैं।
घटती है तब नींद,..ख्वाब बढ़ जाते हैं।
वो दिन भर बस हमसे लड़ता रहता है...
जिसकी ख़ातिर हम सब से लड़ जाते हैं।।
✍️राधा_राठौर♂

-


7 AUG 2020 AT 15:18

पास उन्हें बुलाना क्यों।
फिर उनसे एक दिन दूर होकर
दूरी का ऐहसास दिलाना क्यों।
वो दूर हैं तो क्या हुआ
उस दूरी से घबराना क्यों।
उनकी यादों में उलझ कर
वर्तमान को झुठलाना क्यों।
समय है बहुमूल्य जानकर भी
इतिहास दुहराने में उसको गवाना क्यों।।

-


5 AUG 2020 AT 15:44

जो छोटी - छोटी बातें भी बताया करती थी तुझको,
वो अब जिंदगी के अहम किस्सो को भी छुपाने लगी।

हाँ सच मे जिंदगी मुस्कुराने लगी।।

-


2 AUG 2020 AT 23:27

एक इकरार था , एक इजहार है
वो इकबाल था, ये इल्जाम है।

एक इतिहास था,एक इंकलाब है
वो इनाम था , ये इनकार है।।

एक इतमीनान था , एक इम्तिहान है
वो इंसाफ था,ये इंतजार है।

-


23 MAR 2018 AT 21:54

Either
"Write the Book" or
"Be the Book" or
"Be the Title of the Book".

-


27 FEB 2019 AT 0:14

Darling, the world will
continuously push you
to fit in the jungle ruled by sordid men;
protect yourself and seek no one but
the voice inside.
keep quiet and listen -
silence is speaking.

-