खुद को भी थोड़ा समझ लेना
नज़रिए लाखों हैं जिससे, लोग तुम्हे देखा करते हैं |
अपने छोटे से नज़रिए से, तुम्हारी फितरत तौला करते हैं |
कहीं भूल ना जाओ खुद की कीमत, थोड़ा आइना सामने रख लेना |
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में, खुद को भी थोड़ा समझ लेना |
कोई कद से, तो कोई पैसों से, तुमको तौलेगा |
मुश्किलों में तन्हा छोड़ तुम्हे, और किसी के हो लेगा |
फर्क ना हो किसी के जाने से, खुद को इतना काबिल कर लेना |
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में, खुद को भी थोड़ा समझ लेना |
तुम्हारा भी कुछ वजूद है, तुम भी किसी से कम तो नहीं |
जो लायक ना हो जाने दो, वो ना हो तो भी कोई गम हो नहीं |
इन झूठे लोगों के वास्ते, स्वाभिमान का सौदा मत करना |
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में, खुद को भी थोड़ा समझ लेना |
ना काम कोई यहाँ मुश्किल है, बस थोड़ी सी हिम्मत मांगती है |
जो डर से आगे निकल पड़ा, फिर दुनिया उसको मानती है |
कोई समझे ना तुम्हारे सपनों को, तो हौसलों से खुद ही बढ़ लेना |
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में, खुद को भी थोड़ा समझ लेना |
जो मेहनत करता है हरदम, सिक्का भी उसी का चलता है |
छोटी -छोटी गलती से, इन्सान हमेशा सीखता है |
हारो भी भले सौ बार मगर, खुद को ना छोटा समझ लेना |
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में, खुद को भी थोड़ा समझ लेना |
Pritam Singh Yadav
-