गीत में राग हो न हो, अनुराग जरूरी है,
शब्द सहज ही हों भले, पर भाव जरूरी है,
हर लफ्ज कई आभाष लिये फिरता है,
बोल किसी के हों, मगर प्रभाव जरूरी है।
महज एक शब्द ही युद्ध जनम देता है,
चंद लम्हों में ही हर एहसास बदल देता है,
बात की इप्तदा से पहले ही जान लें,
हर एक के लिए यहाँ सद्भाव जरूरी है।
नफ्रतों ने रौंद ली दुनिया, फिर क्या मिला?
खुद को जान सके नहीं, गैरों से क्या गिला,
हृदय की कोमलता से हर दिल को जीत लें,
जिन्दगी की जंग जीतने को, बस प्यार जरूरी है।
-