12 MAR 2017 AT 18:43

होली के जो रंग हैं, सुख इनका अभिप्राय
सारे दुखों को चलो, दहन कर दिया जाय
रंगों से तन रंग गया, मन भी तो रंग जाय
इस फागुन को आइये, फाग बनाया जाय
अबिरा से माथा सना, भांग ठंडई गाय
आज जोगीरा सारा रारा, लहर लहर इतराय

- ज़ौक़ | Zouq