Plaban Mohanty   (PM)
745 Followers · 30 Following

read more
Joined 6 December 2016


read more
Joined 6 December 2016
13 MAR 2023 AT 19:01

जिस्मों पर तुमने बरसों ज़ुल्म किया
पर रूह आज भी आज़ाद है
बेड़ियों में जकड़े रखा, दहलीज़ें लांघने ना दी,
पर उन आँखों में उम्मीद आज भी बाक़ी है
जंग आज भी जारी है, वह अबला नहीं, वह नारी है ।

-


25 FEB 2023 AT 17:55

“क्या करोगे बड़े होके?”
सवाल ख़ास था,
जवाब में पेशा चुन के, आम कर दिया।
ना चुनते कुछ -
तो शायद कुछ भी कर सकते थे।
या, कुछ ना भी करते -
तो शायद कमाल ही करते।

-


8 JAN 2023 AT 6:13

इन चाँद से रोशन राहों पर
मुसाफ़िर कितने चले होंगे,
वह चाँद आज भी अकेला है मगर।
हमसफ़र कितने बने होंगे,
हमनवाई किसी से ना थी मगर ।

-


27 AUG 2022 AT 7:03

मैंने अपने बचपन को सम्भाले रखा है अब तक,
वक्त लग गया मेरे समर्थ को मेरी चाहत पूरा करने में ।

-


8 JUL 2022 AT 9:41

चहरें याद रखना भी कैसी मजबूरी है
नाजाने क्यूँ लोगों के नाम होते हैं ।

-


2 JUL 2022 AT 5:59

उन ख़्वाब-जगे रातों को याद
रखेगा कौन ?
वो जो सूरज कि तपिश में पिघल गए,
उन इरादों का हिसाब
रखेगा कौन ?

-


25 JUN 2022 AT 17:47

इंतेज़ार और उम्मीद पे ज़िंदा हैं,
कहीं वो आके दोनो ही ना तोड़ दें ।

चलो माना एक वहेम पे ज़िंदा हैं ॥

-


25 JUN 2022 AT 16:25

दिल से शायर हूँ और पेशे से कायर हूँ
दिल के जज़्बातों को काग़ज़ पे लिख के
मिटा देता हूँ ।

-


25 JUN 2022 AT 16:22

मेरी माज़ी की ख़ुशबू अभी भी मेरे साँसों में ज़िंदा है
शहर के हवा ने कभी मेरे दिल के गाँव को छुआ नहीं ।

-


20 JUN 2022 AT 21:40

हाँ मैंने तेरी मेरी कहानी लिखी,
कुछ जज़्बात, कुछ जवानी लिखी ।
उन लम्हों को करके याद,
दिल जो मायूस हुआ,
तो मैंने एक नई शुरुआत लिखी ।

-


Fetching Plaban Mohanty Quotes