Harshika Mohta   (हarshika मohta)
527 Followers · 474 Following

read more
Joined 13 May 2017


read more
Joined 13 May 2017
25 JUN 2023 AT 19:44

जितने अपनेपन से मैं मिली,
उतनी गर्माहट से कोई ना मिला।
दिन दो-चार के लिए सब मिले,
हमेशा के लिए कोई ना मिला।
सब दीवाने से मिले,
कोई दीवाना ना मिला।

-


19 MAY 2023 AT 23:06

You don't need
clear sky and
bright sun
to get happy.
You just need
the courage
to get drenched
in the rain
to be happy.

-


25 SEP 2022 AT 17:22

तुम्हारी आँखें देखी
तो सुबह देखी
तेरी पलकें झुकी
तो शाम देखी
चेहरा तेरा देखा
तो तारों सजी बरात देखी
ज़ुल्फ़ें जब खोली तूने
तो घनघोर अँधेरी रात देखी
जब बातें तेरी देखी
तो फाल्गुन की फुहार देखी
चाल जो तेरी देखी
तो गंगा की धार देखी
दिल जब तेरा देखा
तो सारी कायनात देखी

-


19 SEP 2022 AT 23:08

मैं ज़मीनी हकीकत सा
तुम पहाड़ों की ऊँचाई जैसी

मुझसे बचते फिरते है लोग
तुम्हें छूने की ख्वाहिश सजाते वो

-


13 SEP 2022 AT 22:43

कहीं से निकलने के लिए कितनी बार कोशिश करनी पड़ती है?

ऐसा लगता है जैसे
कोई आखिरी धागा हर बार फस जाता है...
दरवाजे पर लगी कील से...
हर बार उसे निकालने बैठ जाते है और...
रुक जाते हैं...
अटक जाते है...
नए रास्ते नए वास्ते सब भूल जाते है...

-


11 SEP 2022 AT 23:36

सभी अनजान है एक दूजे से यहां
हर नजर कुछ तलाश कर रहीं है
दूसरे में जाने क्या ढूंढ रही है
होठों से तो छोटे सफर में कुछ ना कहा जाएगा
आँखों से पढ़ने में हम अभी माहिर हुए नहीं है...

-


30 NOV 2021 AT 22:36

कहीं से निकलने के लिए
कितनी बार कोशिश करनी पड़ती है?
हर बार कोई धागा फस जाता है,
दरवाजे पर लगी कील से
हर बार उसे निकालने बैठ जाते है
और फिर
वहीँ रुक जाते है, अटक जाते है,
नए रास्ते, नए वास्ते सब भूल जाते है।
अटकना रास आ जाता है लेकिन
आगे बढ़ना नहीं...

-


10 NOV 2021 AT 13:29

सच कहूँ तो...
हम सब कहीं ना कहीं
उसी पुरानी प्रेम कहानी को
फिरसे जिंदा करने में लगे हैं
नया प्रेम अब लुभाता नहीं है,
ना कोशिश करने को जी चाहता है
ना फिरसे मुड़ने को मन करता है

-


12 AUG 2021 AT 21:19

Your existing strength can be your future weakness.

-


26 JUL 2021 AT 18:29

कहीं से निकलने के लिए कितनी कोशिशें जरूरी होती है?

-


Fetching Harshika Mohta Quotes